Duk ka kadora aagar

हिन्दी

1 दु:ख का कटोरा आगर, मेरा प्रभु मुझे देगा खुशी से मैं लेकर उसे, हालेलूयाह गाऊं सदा 2 कष्टों का हो चाहे अम्बा| निन्दा का हो तीखा प्रहार यीशु तेरी शक्ति से मैं, सहते हुए पहुंचूंगा पार 3 मेरे स्वामी! मेरे प्रभु! तुझ पर भरोसा मेरा मेरी दृष्टि है तेरी और, मुझ पर हो तेरी दया 4 प्रभू तेरे आने का दिन, शीघ्र ही करीब आ रहा बाहों में तू लेकर मुझे, मेरे आंसु को पॉछेगा 5 तेरी मधुर वाणी से मैं, धीरज सदा पाता रहा अंधियों के झोंकों में भी, दिया मेरा जलता रहा