Duniya ke mukades udaye jaymge

हिन्दी

दुनिया के मुक़द्दस उठाये जायेंगे जब यीशु मसीह फ़िर से जाहिर होगा (२) हम भी खुशी से उस से तब मिलेंगे (२) क्या तू वहाँ होगा (३) ऐ भाई मेरे ? पौलूस पतरस याकूब यूहन्ना होंगे हर कौम और उम्मत से मुक़द्दस सारे सब जमा वहाँ होंगे गाते हुए (२) क्या तू वहाँ होगा (३) ऐ भाई मेरे ? गर जाना तू चाहता उस जलसे में गुनाहों को धो उसके लहू में (२) और फज़ल की बख्शीश ईमान से ले ले तो तू भी जा सकता (३) ऐ भाई मेरे कुल दुनिया में होती यही तैयारी मुक़द्दस लोग छोड़ते है दुनियादारी (२) और उनमे होती है बड़ी बेदारी (२) ताकि उससे मिलें (३) ऐ भाई मेरे