Ei mere mann yahova ko dhanya

हिन्दी

हे मेरे मन, यहोवा को, धन्य धन्य कहो (2) जो कुछ भी मुझ में है (2) उसको धन्य कहो 1 वही तेरे अधर्मो को क्षमा करता है, तेरे सब रोगों को चंगा करता है, ; हाल्लेलूयाह... हाल्लेलूयाह... वही तो तेरे प्राण को, नाश होने से बचाता है.... 2 सत्य नाश के गड्ढ़े से मुझे निकाला, दल दल की कीच से मुझे उभारा ; हाल्लेलूयाह... हाल्लेलूयाह... मेरे पैरों को दृढ़ किया है, चट्टान पर खड़ा किया है.... 3 हे यहोवा के दूतों उसको धन्य कहो, हे सारी पृथ्वी उसको धन्य कहो ; धन्य कहो... धन्य कहो... उसके राज्य के सब स्थानों में, यहोवा को धन्य कहो....