हिन्दी
आओ हम मिलके करे, आराधना सृष्टिकर्ता की
गाए हम सारे मन से महिमा के गीत
जिसने बचाया हमको खून बहाकर , जान देकर
अब आओ सारे मन से स्तुति करे उसकी
वो ही हैं महान जो योग्य हैं सारे आदर के
उसकी दया हमपर रहे सदा
आओ हम मिलकर करे…
असीमित प्यार हैं उसका
अनंत वाचा उसकी…(3)
अवर्णित हैं उसकी रचना …(3)
वो ही है खुदा जिसने पायी मृत्यु पे जय
उसकी महिमा हम पर रहे सदा
वोही हैं महान जो योग्य हैं सारे आदर के
उसकी दया हमपर रहे सदा
आओ हम मिलकर करे…