हिन्दी
ऐ पथिक ये सदा याद रखना, तू कभी भी अकेला नहीं
जिन्दगी के सफ़र में ओ राही, तू कभी भी अकेला नहीं
1 वो नज़र तो नहीं तुझको आते, है मगर हाथ दो तेरे उपर
तुझको महसूस हो या कि ना हो, उसका साया सदा तेरे सर पर
बात ये भूल जाना ना राही, तू कभी भी अकेला नहीं
2 साथ देते नहीं हैं सहारे, नाव को छोड़ देते किनारे
प्रभु यीशु ही सच्चा सहारा, पार तुझको वहीं एक उतारे
मुश्किलों में वही काम आता, तू कभी भी अकेला नहीं