हिन्दी
आओ पवीत्र आत्मा हम करे स्वागत तुम्हारा
आओ यीशु मसीहा हम करे तेरी आराधना
हम गाते तेरी महिमा उठाते उँचा तेरा नाम
आओ आओ यीशु मसीह यीशु मसीह ...
मुझमें जो भी अच्छी नहीं
हर वो चीज़ मिटा दो
तुमको जो पसंद हो
उन बातों से मुझे भर दो
मेरी यही तमन्ना है
मेरे इस जीवन में
मैं हर पल घटता जाउ
और यीशु बढ़ता रहें
धन और दौलत दुनिया की
मिले या ना मिले
पर मेरा प्राण प्यार
यीशु से करता रहें