हिन्दी
गाओ रे... यीशु का गीत गाओ ।
सबको ये गीत सुनाओ - 2
1 राजाओं का वो राजा ,
प्रभुओं का वो प्रभु -2
सबका है रखवाला ,
यीशु मसीहा हमारा -2
गाओ रे...
2 प्रेमी पिता वो हमारा
सबके दिलों का सहारा -2
गिरते हुओं को उठाकर
देता है सबको सहारा -2
गाओ रे...
3 तू पिता है दयालू ,
सबका तू ही विधाता -2
साहिल पे लाकर प्रभु जी
आज हमको बचाया -2
गाओ रे...