Gaaunga Me Tere Hi Geet

हिन्दी

गाऊंगा मैं तेरे ही गीत हे यीशु तू है महान तेरा ही नाम मेरे मसीह लेता हू सुबह और शाम … (2) जब मैं गुनाहों में पड़ा तेरे प्रेम से मैं दूर था तेरे संमुख आने के लायक में कदापि योग्य न था … (2) पर तू ही मेरा सहारा बना अपने पास मुझे बुलाया इसीलये मसीहा होठो से अपनी स्तुति तेरी करूँगा गाऊंगा मैं तेरे ही गीत... तेरे अनुग्रह तेरी दया को कैसे भूलु मैं मसीह मेरे श्राप तूने हटाकर खुद श्रापित बना मसीह … (2) तूने क्रूस पर लहू बहाकर मुझे पापों से शुद्ध किया मेरे आंसुओ को पोंछकर सारे दुःख दूर किया गाऊंगा मैं तेरे ही गीत...