हिन्दी
गायेंगे हम यीशु के लियें सदा हे हे
गायेंगे हम यीशु के लियें सदा
ले जायेगा यीशु मुझ को है पता
ठन्डे पानी की नदियां है जहां
चरवाहा यीशु है तो फ़िकर क्या
ले जायेगा हरा चारा जहां
रे पा पा पा पा, रे पा पा पा पा ... (4)
गायेंगे हम…
देने को दिल की शांति, रस्ता बनाया अच्छा
मुझको है डर नहीं, यीशु है साथी सच्चा
वादियों में हो अगर, मौत की परछाइयाँ
एक हाथ में उसकी सच्चाई है
दूजे में प्यार उसका
रे पा पा पा पा, रे पा पा पा पा ... (4)
गायेंगे हम...
यीशु खिलाता भोजन, शैतान होता हैरान
सर पे रखा मेरे हाथ वो, आशीष देता मुझको
भरडाला लबालब प्याला, यीशु ने अपने प्यार से
रहूँ सदा उसके घर मैं, यीशु से मांगू दुआएं
रे पा पा पा पा, रे पा पा पा पा ... (4)
हालेलुया, हालेलुया, हालेलुया, आमीन ... (2)
गायेंगे हम...