हिन्दी
आओ स्तुति करें नाचें और गाएँ
दाऊद के जैसे ही हम
उसके उपकारों को सब याद करके
दिल से हम धन्यवाद करें
हालेलुय्याह जय हालेलुय्याह
हालेलुय्याह गाएँ हम
1 कीच में हम पड़े हुए थे,
सब कुछ गवाँ चुके थे
यीशु ने दया करके,
हमको अपना लिया है
2 अनगिनत भलाइयों से
हर दिन वो भरता हमें
बिना किसी कमी घटी के
हर दिन चलाता हमें