Aao aao yeshu ke pas aao-vahi bulatha

हिन्दी

आओ आओ यीशु के पास आओ – वही बुलता अभी थके और मांदे जो वोझ से दवे हो, मुक्तिदाता यीशु के पास आओ 1 यीशु मसीह की पुकार को सुन कर-ध्यान क्यों देते नहीं? जग में कितनी मुसीवत उठाते-मेहनत करते चैन नहीं पाते 2 अब भी जगह है भाई पुकारते, मौका फिर मिलता नहीं दिन है भाईयों गुजरा जाता, दुनिया पर अन्धेरा छाता 3 काल मरी और लड़ाई देखते, तौवा क्यों करते नहीं पेशनगोइयां पूरी होतीं, वापस आते हैं सारे यहूदी 4 यीशु मसीह ने तुम्हारे लिए, अपनी जान दे दी क्रूस पर चढ़कर लोहू बहाया, ताकि होवे कफारा हमारा 5 यीशु मसीह के नाम के सिवाय, मुक्ति मिलती नहीं उसी में है पाप से रिहाई, वही देता है खुसी भाई