हिन्दी
हाथ मेरा थामें प्रभु
मुझे हर दिन चलाएगा (२)
अपने पखों के तले
अंत तक संभालेगा वो (२)
हो विपत्ति या बिमारी (२)
आसरा बना मेरा वो (२)
आंसुओं की हो तराई
रोता मन है जिस पल भी (२)
वो मेरा हाथ न छोड़ेगा (२)
आंसुओं को पोंछेगा (२)
उठते तूफान और लेहर
टकराये नैया से गर (२)
साथ मेरे हर डगर पर (२)
सर्व सामर्थी परमेश्वर (२)
स्वर्ग धाम करके तैयार
जल्दी आएगा मेरे नाथ (२)
सेवा उसकी जीवन भर कर (२)
पहुँचूँगा मै अपने घर (२)