हिन्दी
हम आएं है तेरी शरण में
प्रभु यीशु तेरे चरणो में आज
तेरे पूजन को हम गीत गायें हरदम
तेरी राहों पे निकले कदम ... (2)
होठों पे रहें तेरा नाम
प्रार्थना हम करें सुबहो-शाम
कोई भी काम अगर हम करें
तुझे ऊँचा उठाते रहे
तुझे ऊँचा उठाते रहे
हम आएं है तेरी शरण में ...
तेरे जैसा है राजा कहाँ
जो प्रजा के लियें मर मिटा
पापों को लिया क्रूस पर
नया जीवन हमें अब मिला
नया जीवन हमें अब मिला
हम आएं है तेरी शरण में ...