Ham siyon ke musafir hei

हिन्दी

1 हम सियोन के मुसाफिर हैं, ग़म से भरी दुनिया में हैं जायेंगे हम उस जहँ में, रहेंगे हम यीशु के साथ हालेलुया... हालेलुया... हालेलुया... हालेलुया... हालेलुया... हालेलुया...(3) 2 मेरा मसीह आ रहा है, पूरी तयारी हो रही है हमेशा वह राज करेगा, हम उसके हैं वह हमारा 3 पहली बातें जाती रही, शोक विलाप होगा नहीं शान्ति आनन्द भरपुरी से, आंखों से आँसू पोंछ डालेगा 4 मुक्ति के गीत हम गायेंगे, उसको प्रणाम हम करेंगे छेदा हुआ मेमना वह है, स्तुति प्रशंसा के योग्य है