हिन्दी
हम तो खुदा के बेटे है
सब कुछ हमारा है
जो कुछ है दिखता
वो है पिता का वो सिरजनहारा है
हालेलुयाह हालेलुयाह
हालेलुयाह हालेलुयाह
क्या वर्तमान और क्या भविष्य
सब कुछ हमारा है
सौ गुना प्रतिफल यहाँ पर
स्वर्ग में अनंत जीवन है
येशु मसीह में इस जीवन में
ये धन्य आशा है
धन्यवाद धन्यवाद
धन्यवाद धन्यवाद
येशु मसीह ने स्वर्गीय स्थानों में
सब आशीषें हमे दी है
येशु मसीह संग हमको पिता ने
वारिस बनाया है