हिन्दी
हमको मिली है शांति, प्रभु तेरे उदार मन से
याद तुझे करते है, हम अपने जीवन भर में
हम को मिली है शांति,
प्रभु तेरे उदार मन से
सुनकर तेरा नाम, हम करते है प्रणाम
टूटे सारे बंधन, करूंगा में वंदन
क्योंकि तू महान है
खून बहाया है, पापों को धोया है
तू ही मेरा दाता, तू ही मेरा त्राता
तू ही मेरा सबकुछ है
राह तो लंबी है, साथी तू ही है
तू ही मेरा दीपक, तू ही मेरा रक्षक
तू ही मेरा सबकुछ है