हिन्दी
हर एक क्षण में, हर एक दिन में
मेरा येशु करीब है
हर एक बात में, मुश्किल हालात में
मेरा येशु तू साथ है -२
तू काफी है अब मुझे
तू काफी था मेरे लिए
तू न छोड़ेगा कभी मुझे
तेरा ये वादा है
हर एक दिल में, सारे जुबाँ पे,
येशु तेरा नाम रहे
हर एक शहर में, सारे देश में,
येशु तू अब राज करे
मेरी गुजारिश है, येशु तू राज करे
तू काफी है अब मुझे
तू काफी था मेरे लिए
तू न छोड़ेगा कभी मुझे
तेरा ये वादा है
एक ही वर तुझसे माँगू
सदा तेरे संग रहूँ -२
तू काफी है अब मुझे
तू काफी था मेरे लिए
तू न छोड़ेगा कभी मुझे
तेरा ये वादा है