हिन्दी
१. आओ हम भजेंगे प्यारे येशु कोआत्मा सच्चाई से प्रेमी पिता को,
परमेश्वर को, परमेश्वर को
२. पापों की माफी उसने दी हमको
छुटकारा लहु से दिया हमको
जय जयकार, जय जयकार, प्रभु येशु को।
३. आँखे उसने खोली, देखे येशु को
और हम ने देखा उस, आत्मिक भवन को
अद्भुद है, अद्भुद है, सदा प्रभुजी।
४. मण्डली राहा देखती है प्रभु से मिलने को
सदा राज करेंगे पायेंगे उसको
वन्दना, वन्दना, सृष्टि कर्ता को।