Hey mere man yahowa ko dhanya

हिन्दी

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य धन्य कहो (2)  जो कुछ भी मुझ में है (2) उसको धन्य कहो वही तेरे अधर्मो को क्षमा करता है  तेरे सब रोगों को चंगा करता है हाल्लेलूयाह (2) वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचाता है (हे मेरे मन......) सत्य नाश के गड्ढ़े से मुझे निकाला  दल दल की कीच से मुझे उभारा हाल्लेलूयाह (2) मेरे पैरों को दृढ़ किया है चट्टान पर खड़ा किया है (हे मेरे मन......) हे यहोवा के दूतों उसको धन्य कहो  हे सारी पृथ्वी उसको धन्य कहो धन्य कहो (2) उसके राज्य के सब स्थानों में यहोवा को धन्य कहो (हे मेरे मन......)