हिन्दी
हें यहोवा तेरी सामर्थ्य का
यश मैं गाऊँगा
भोर को तेरी करुणा का
जय-जयकार करूँगा
क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ हैं
संकट में शरणस्थान तू हैं मेरा बल
तू हैं मेरी ढाल, तू ही मेरी चट्टान
तू मेरा यहोवा राफा चंगा करता हैं
तू मेरा यहोवा शालोम शांति देता हैं
तू मेरा यहोवा यीरे पूरा करता हैं
तू मेरा यहोवा निस्सी जय का झण्डा हैं