Aao jag ke log sab hi

हिन्दी

आओ जग के लोग सब ही यीशु राजा बुलाता है। 1 जग में जिसका स्थान नहीं है जग में जिसका मान नहीं है राज तुम्हें देने के लिए यीशु राजा बुलाता है। 2 जग में तुम हो भूखें मरते तुम हो प्यासे मरते भोजन जल अब मुफ्त में देने यीशु राजा बुलाता हैक 3 सिर पर कांटों का ताज़ निशानी छाप है उसकी बहती पसली छेदे हाथ पसारे हुये यीशु राजा बुलाता है। 4 आओ भाइयों आओ बहनों आओ उसको परखो देखों सारा भार उठाने के लिए यीशु राजा बुलाता है।