Ho teri stuti aur aradhana

हिन्दी

1 हो तेरी स्तुति और आराधना करता हूँ मै तुझ से ये प्रार्थना महिमा से तेरी तू इस जगह को भर जो भी तू चाहे तू यहाँ पे कर हाले - हल्लेलुयाह - हल्लेलुयाह - हल्लेलुयाह हाले - हल्लेलुयाह - हल्लेलुयाह - हल्लेलुयाह 2 करूणा से तेरी नया दिन दिखता है ढाल बनकर मेरी मुझे बचाता है जब मै पुकारू तू दौड़ आता है जब मै गिरू मुझे उठाता है  3 सारे जहाँ मै तुझ सा कोई नहीं तुझ को छोड़ कोई प्रभु है ही नहीं घुटने मै टेकुं बस तेरे सामने तू है मेरा प्रभु तू मेरा पिता