हिन्दी
आओ करे आराधना
येशु मसीह की आराधना (2)
जो है मेरा खुदा
वह है सबका खुदा
हाल्लेलुयाह (4)
सृष्टि को रचने वाला वह ही है
हम सबका रखवाला वह ही है
उस की महिमा करे....... (4)
हाल्लेलुयाह (4)
चाहे ज़मीन हो या आसमान
कोई नहीं है उसके समान
वह है ज़िंदा खुदा....... (4)
हाल्लेलुयाह (4)
उस के लहू से मिलती शिफा
पापों से सबको मिलती क्षमा
मिलता है जीवन नया....... (4)
हाल्लेलुयाह (4)