हिन्दी
ईश्वर पिता ने सारे जगत से
ऐसी मुहब्बत किया
पापो से हमको मुक्ति दिलाने
यीशु मसीह को दिया
१ सारे जहां मे एक, अजब सा छाया था अँधियारा
राहे नहीं थी, मंजिल नहीं थी, इंसान था बेसहारा -२;-
ईश्वर पिता ने सारे जगत से...
२ लाऐगा जो भी ईमान, उस पर बर्बाद होगा नहीं
जीवन मिलेगा उसको सदा का, दिल मे रहेगा मसीह -२
ईश्वर पिता ने सारे जगत से...
३ सत्य वही है रास्ता वही है, सबकी शरण है वही
आओ थके और बेचैन लोगो आराम देगा वही- २
ईश्वर पिता ने सारे जगत से...