हिन्दी
इस छोटी जीवन गाड़ी को
तू ही चला हे प्रभु
इस छोटे से दिल में
तू ही वास कर प्रभु
1 इन छोटे हाथों को मेरे छोटे हाथों को
काम करना तू ही सिखा दे
इन छोटे पाँवो को , मेरे छोटे पाँवो को
तू ही चलना सिखा दे ।
2 इन होंठों को तेरा मेरे होंठों को तेरा
नाम लेना तू ही सिखा दे
ताकि तेरे वचन को तेरे मीठे वचन को
दुनिया भर में फैला हूँ ।