Iss jeevan mein kya rakha

हिन्दी

इस जीवन में, क्या रखा है यीशु तेरे बिना ये जीना भी क्या जीना है यीशु तेरे बिना, की मेरे संग तू, मेरे संग तू संग रहना, संग रहना के छोड़ के मुझे, छोड़ के मुझे कभी ना जाना, कभी ना जाना पल-पल दुख और दर्द के सिवा, कुछ ना मिले यहाँ पग-पग पर है काँटे बिखरे, देखूं जहाँ-जहाँ पर जब तू संग-संग है हमारे, खुशियाँ मिले वहाँ पग-पग पर है काँटे फिर भी काँटों से क्या डरना की मेरे संग तू, मेरे संग तू… जबतक हम ज़िंदा है ज़मीन पे, इम्तिहान है देना मुसीबतों का सामना करके, हार नहीं जाना हर इम्तिहान से यीशु मसीह तू पार हमें ले जाना अगर तू संग है तो फिर मुसीबतों से क्या डरना की मेरे संग तू, मेरे संग तू…