Jab kisine yeh muj se kaha

हिन्दी

जब किसी ने ये मुझ से कहा चलो प्रभु के घर को चले मेरा मन आनंदित हुआ मेरा मन झुमने लगा मै तो प्रभु के घर को चला - 2 १. झूम झूम कर मै नाचते हुए नाचते हुए मै आनंद से मेरे येशु से मिलने चला - ४ मै तो प्रभु के घर को चला ... २. हे भोर के तारो अब जाग उठो हे वीणा के तारों अब बोलने लगो मेरे येशु की प्रशंसा करो - ४ मै तो प्रभु के घर को चला ... ३. कब जाकर मैं देखू उसे कब जाकर मैं पूजूं उसे मेरा मन पूछने लगा मेरा मन पूछने लगा - ४ मैं तो प्रभु के घर को चला ...