हिन्दी
जब से प्यारा यीशु आया
मेरा जीवन बदल गया
जब से मैंने उसे हैं पाया
मेरा जीवन बदल गया (2)
1 मुझे गम और मुसीबतों में, सहारा दे कर (2)
मेरे पापों का बोझ लेकर अपने ऊपर (2)
क्रूस पर खून अपना बहाया (2)
2 इस जहाँ की गन्दगी से मुझे छुड़ाया (2)
जान देकर मुझे गुनाहों से है बचाया (2)
इसलिए मेरा मन मेरी काया (2)
3 मुझे खरीदा है मसीह ने खून देकर (2)
मैं हूँ उसका मेरा न कोई सिवाय उसके (2)
पुत्र ने है पिता से मिलाया (2)
4 मेरी राहों में न कांटे अब रहेंगे (2)
मेरी मंजिल में भी मातम अब न होंगे (2)
हो गया दूर है मौत का साया (2)
5 रात काली बीत गयी है हुआ सबेरा (2)
सुबह का तारा देखो चमका यीशु मेरा (2)
इसलिए मैंने यह गीत गाया (2)