Jai jai jai jai yeshu tu hi prabhu

हिन्दी

जय जय जय जय येशू, तू ही तू है तू ही प्रभु 2 हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह 2 प्रेम का सागर तू है गहरा , तुझ को खोजे, ये मन मेरा कितना पावन नाम है तेरा अर्पण तुझ को सब कुछ मेरा 2 व्याकुल रेहता है मन मेरा राज्य प्रभुजी आवे तेरा। मेरा मसीहा सुबह का तारा मधु से मीठा, प्राण से प्यारा 2 तुझसे ज्यादा मुक्तिदाता, जग भर में ना कोइ भाता 2 तू ही अल्फ़ा, तू ही ओमेगा जो हमेश तक ही रेहता॥