Jara Socho Jivan Me

हिन्दी

ज़रा सोचो जीवन में हमने क्या है पाया पाके दुनिया खुदको गवाया जाने कितनो को पैसे ने भुलाया मरते दम तक ये चैन न दे पाया ज़रा सोचो जीवन में… चैन धन से ना मिल पाएं दिल का दुःख दर्द बढ़ता जाएं तुफानो में ना कोई बचायें एक यीशु तू राह बतायें ज़रा सोचो जीवन में… मन में यीशु तू जब से आया सुख मेरे जीवन में छाया मोह दौलत का मैं छोड़ पाया यीशु तुझको जो मैंने अपनाया ज़रा सोचो जीवन में… धन कृपा का तू बरसायें दिल का दुःख दर्द मिटता जाएं यीशु तेरी राह पे आके आज मन में खुशियां छायें ज़रा सोचो जीवन में…