Jay Ho Jay ho Prabhuon Ke

हिन्दी

जय हो जय हो प्रभुओं के प्रभु की स्तुति और प्रशंसा हो राजाओं के राजा की … (2) हम सब मिलकर महिमा करे और उँचा यीशु का नाम करे … (2) प्रभु नाम जय हो, यीशु नाम जय हो सब उसकी स्तुति करें … (2) यीशु हम सब की रक्षा करेगा मार्गों में अपने चलाया करेगा … (2) भाई-बहन हम साथ चले और उँचा यीशु का नाम करे … (2) जयम जयम हालेलूया … (2) प्रभु नाम जय हो… वो चरवाहा हम भेड़े हैं उसकी उसमे हम सब बने रहेंगे … (2) पिता, पुत्र, आत्मा एक हैं वैसे ही हम सब साथ चले … (2) जयम जयम हालेलूया … (2) प्रभु नाम जय हो… भटके हुओ को राह दिखाएगा प्यार से उन्हें अपने गले लगाएगा … (2) उनके आँसुओ को पोछ डालेगा साथ अपने स्वर्ग वो ले जाएगा … (2) जयम जयम हालेलूया … (2) प्रभु नाम जय हो…