हिन्दी
जय जय नाम यीशु नाम
गाऊँ मैं सुबह शाम
बलहीन का सहारा
पापियो का दोस्त है तू
यीशु तू है कितना प्यारा
शब्द ना कैसे बताऊं ... (2)
जय जय नाम यीशु नाम
गाऊँ मैं सुबह शाम
तुझमें बना रहूं तो
अमृत फल लाऊँ मैं
गाऊँ तेरी जय सदा तो
तुझसा बन जाऊं मैं... (2)
जय जय नाम यीशु नाम...
तूही है जो मुझको बुलाता
देता है जीवन जल
तेरी शक्ति पाऊँ सदा और
योजनाए सफल हो जाएँ... (2)
जय जय नाम यीशु नाम...