हिन्दी
जायेंगे उत्तम एक देश में जरूर,
रहेंगे प्रभु के साथ हम जरूर
स्वर्गीय देश, उत्तम भी वह है,
हमारा वह देश जो अद्भुत है
1 पिता को भाया है, हमें एक राज्य दे
दुनियाँ की सृष्टि से पहले बनाया है.
2 अद्भुत नगर वह है, ईश्वर की रचना है
दृढ़ता से नेव डाली, स्थिर भी किया है
3 सनातन राज्य वह है युगानुयुग वह रहे
रहेंगे सदा उसमें जिनको उसने चुना है