हिन्दी
जीतेंगे हम, जीतेंगे हम
यीशु में ही जीतेंगे हम …(2)
1 विश्वास से मैं चलता रहूँ
तेरी आत्मा की शक्ति से आगे बढूँ … (2)
तेरे ही वचन दिल में रहे
मेरी ज़ुबान पे रहे;-जीतेंगे…
2 उँचे पहाड़ ढल जाएँगे
सरहद जो हैं वो मिट जाएँगी … (2)
नामुमकिन को मैं मुमकिन करूँ
तुझ में विश्वास से यीशु;- जीतेंगे…