हिन्दी
1 जीवित यीशु की आओ
आराधना हम करें
जीवन का दाता है वो,
उसकी आराधना हम करें
हल्लिलुयाह होसन्ना - 4
2 जीवित यीशु की आओ
आराधना हम करें
आत्मा से भर जायें,
ऐसी आराधना हम करें
3 जीवित यीशु की आओ
आराधना हम करें
जीवन की नदी निकले,
ऐसी आराधना हम करें
4 जीवित यीशु की आओ
आराधना हम करें
सामर्थ से भर जायें ऐसी
आराधना हम करें
5 मृत्यु पर विजयी यीशु की
आओ आराधना हम करें
अधोलोक पर जय पाई है
उसकी आराधना हम करें।