हिन्दी
जिस दिन यीशु मेरे जीवन में आया
हुई ज़िंदगी आबाद,
आई बहार, लेकर वो प्यार
करने मुझे स्वीकार ... (2)
आ आ आ आ आ, हो हो हो हो हो
यीशु ने मुझसे कहा
तू है मिट्टी, मैं हूँ कुम्हार ... (2)
जीवन को तेरे, बदल दूँगा मैं
बनाऊंगा अपने समान ... (2)
जिस दिन यीशु...
मेरी नफ़रत को उसने मिटाया,
मेरे गुस्से को उसने दफ़नाया ... (2)
जीना मसीह ने, मुझे सिखाया,
देकर अपना ही प्यार ... (2)
जिस दिन यीशु...