Jo bhalaaiyaa prabhu ne mujpar ki

हिन्दी

जो भलाइयॉं प्रभु ने मुझपर की स्मरण कर उसे मैं कैसे चुप रहूँ (2) तेरे चरणों में लाता हुँ मैं स्तुति और आराधना (2) गाये मगन होकर, आनन्द से जय ललकारे हालेलुय्या हालेलुय्या मेरे प्रभु की हो आराधना (2) इस जहाँ में नहीं कोई उसके समान है अच्छा वो साथी यीशु मेरा (2) अपने हाथों में मुझे उठाकर चलाता वो मुझको सम्भालकर (2) मरुभूमि के इस सफर में थक ना जाऊ वो है हर पल साथ (2) मन्ना और जल देकर तृप्त किया बिन कोई कमी के चलाता वो है (2) रोगों में चंगाई देने वाला दर्द में तसल्ली देने वाला (2) परीक्षाओं में साथ रहता वो सामथृ देता सहारा मेरा (2)