हिन्दी
कदम डगमगा रहे
पाँव लड़खड़ा रहे
बल मुझ में नहीं पिता
शक्ति अपनी दे खुदा
(तू है बलवान, सर्वशक्तिमान)
बल दे मुझे, सामर्थ मैं पाऊं
1 बलहीनों को तू
बल देता है प्रभु
थके हुओं को भी तू
सामर्थ देता है प्रभु;-तू है..
2 ज्योति है तेरा वचन
उजियाला है मार्ग में
दीपक है पावों के
अगुवाई तू कर प्रभु;- तू है...
3 कर खड़ा चट्टान पर
हरिणियों के सामान
सुसमाचार दे सकूँ।
पावों में बल दे प्रभु;- तू है...