Kafara mera tu hi hai

हिन्दी

कफारा मेरा तू ही हैं सहारा मेरा तू ही हैं [२] मैं तेरी राहो पर चलता रहूँ मेरे खुदा [२] १. फिदिया मेरे पापो का तू छुपने की तू ही जगह राहो की तू ही रौशनी रूह जान बदन की शिफा मस्सा से मुझे भर दे तू लहूँ से मुझे धो दे तू [२] मैं तेरी राहों पर चलता रहूँ मेरे खुदा २. तेरे सिवा कोई नहीं जख्मो को जो भर सके [२] अपने परों में तू छुपा बाँहों में ले ले मुझे तसल्ली तेरी बातों में तेरे ही छिदे हाथो में [२] मैं तेरी राहों पर चलता रहूँ मेरे खुदा