हिन्दी
कल के भरोसे पर ना रहना
कल का भरोसा कभी ना करना
कल क्या होगा किसी ने न जाना
किसी ने न जाना
कल के भरोसे पर ना रहना...
जहा से आया वहीं जाना है
जिसने दिया है उसीने लिया है ... (2)
तेरा ये जीवन उसकी अमानत
जिसपर ना नाज़ करना
कल के भरोसे पर ना रहना...
ये तन तेरा मीट जाएगा
ये धन तेरे संग ना आएगा ... (2)
मन को रिझायें बंधन ये झूठे
भूलेगा तुझको ज़माना
कल के भरोसे पर ना रहना...
आज दिल में मसीह को बसाले
कर दे ये जीवन उसके हवाले … (2)
होगी बहारें जीवन में तेरे
होगा सफ़र ये सुहाना
कल के भरोसे पर ना रहना...