Kalisiya tere liye khushkhabri

हिन्दी

कलीसिया तेरे लिए खुशखबरी यीशू जल्द आता है उससे मुलाकात की कर तू तैय्यारी कि वक्त अब जाता है को:- अब उपर देख, अब उपर देख तेरा दुल्हा आता है तुझको लेने के लिए प्यारा यीशू आता है दुनिया में आकर प्यारे यीशू ने लोहू बहाया था और उसने बहुत बडी कीमत से तुमको खरीदा था यह सारी दुनिया बिल्कुल फानी है गुनाह से भरी है यह तेरे लिए एक सराय है यहां से जाना है बादशाहत होगी हजार सालों की जब यीशू आयेगा लोहु में जिसने जामा धोया नही वहां आने न पायेगा