हिन्दी
कर ना सकूँगा बयान मैं
यीशु तेरी मोहब्बत का ... (2)
तूने इतनी मोहब्बत की
कोई ना हम से कर पाएगा
कर ना सकूँगा बयान मैं...
तूने अपनी जान देकर
मेरी जान बचाई
अपना लहूँ बहाकर
गुनाहों से दी रिहाई
गुनाहों से दी है रिहाई
कर ना सकूँगा बयान मैं...
याद जब भी मैं करता हूँ
क्रूस का वो नज़ारा
कोडो की मार हाथों में खिले
पसली में था भाला मारा
पसली में था भाला मारा
कर ना सकूँगा बयान मैं...