हिन्दी
खुदा का बेटा यीशु वो जल्दी आयेगा
क्या भला वो तुझको भी, तैयार पाएगा।
1.मुर्दे और जिन्दे, जलाल पाएगा
आँख की एक झपकी, उठा ना पाएगा
ये पस क्या तू भी, उठा ना पाएगा।
क्या भला...
2 हर आँख उसको इक दिन, जरूर देखेगी
हर जुबाँ नाम येशु, मसीह का लेगी
उस रोज वो किसी पर भी ना, रहम खाएगा।
क्या भला...
3. तौबा करो आगे कोई, आने वाला है
येशु जल्दी आने वाला, इसमें कोई शक नहीं
दूतों और संतों के साथ, बादलों पे आएगा।
क्या भला...