हिन्दी
1 खुदा ने भेजा, अपने पुत्र येशु को
देने मुझे प्रेम, शमा और शिफा
वो जिया और मरा, मुझको बचाने
खाली कब्र पुकारती येशु जिन्दा है
येशु ज़िंदा है, करता मे सामना
हिम्मत से करूँगा, मे ना डरूंगा
मुझे निश्चय है, भविष्य सुरक्षित है
जीवन जीने योग्य है, क्योकि येशु जिन्दा है
2 अनंत नहीं है, रेहबर येशु है
परम प्रधान प्रभु, मेरा परम पिता
वो है दया निधि, प्रेम का सागर
सीने से लगाता, देता चेन और आराम;-
3 जीवन की यात्रा, पूरी हो जाये
पहचुंगा में अनंत घर में जरूर
महिमा में येशु को, वहा में देखूंगा
और हर्ष से गाऊंगा, क्योकि येशु जिन्दा है;-