Kitna Bhalai Mujhse Kiya

हिन्दी

कितना भलाई मुझसे किया, कैसे मैं धन्य कहूँ.. प्रभु कैसे मैं धन्य कहूँ.. धन्य राजा, धन्य राजा.. धन्यवाद हो, सदा तेरी... 1 हाथों में थामकर, पुतली की नाई, रात दिन रक्षा किया, प्रभु, रात दिन रक्षा किया.. 2 दीनता में पड़ा था, दया करके याद किया, तेरी स्तुति करूँगा, प्रभु, तेरी स्तुति करूँगा.. 3 पाप में मरा था, कुछ भी आशा न था, बचा लिया अनुग्रह से, प्रभु, बचा लिया अनुग्रह से.. 4 जो कुछ तूने, किया मेरे लिए, कैसे मै वर्णन करूँ ? प्रभु, कैसे मै वर्णन करूँ..