Kristh yeshu dayalu prabhu

हिन्दी

ख्रिस्त यीशु दयालु प्रभु, तू ही है सिरजनहार हम सब गाते हल्लिलुयाह तू ही है तारणहार 1 जन्म तू ने जगत में लिया कंगाल घर में जीवन बिताया संकट कष्ट तू ने उठाया किया हमारा उद्धार - यीशु प्यारे 2 जीवन नैय्या खतरे में जब थी आँधियों से डगमगाती थी आज्ञा देकर आँधी थमा दी बेड़ा किया तू ने पार - यीशु प्यारे 3 पाप का रोगी मैं जीवन भर था यत्न किया फिर भी कुछ न बना था यीशु जब तेरा वस्त्र छुआ था चंगा हुआ यह बीमार - यीशु प्यारे