हिन्दी
क्रूस है तेरा निशान
आगे बढ़ ए जवान
पीछे ना हटना कभी
यीशु है तेरी चट्टान ... (2)
नैया मेरी मझधार मे डूबी
कौन लगाएगा पार ... (2)
केवल यीशु हो सकता है ... (2)
तेरी नैया का पतवार
क्रूस है तेरा निशान...
तेरे ही खातिर आया जगत मे
तुझ को बचाने को ... (2)
तेरे ही लिए यीशु ने खोला ... (2)
मुक्ति के द्वार को
क्रूस है तेरा निशान...