हिन्दी
1. क्रूस पे देखा तेरे गहरे प्यार को
सलीब पर देखा वह कुरबान को-2
बदले में मैं क्या अर्पित करू?
दिल मेरा सम्पूर्ण मैं देता हूँ-2
2. ज़खमों में देखा मुहब्बत हसीन
यीशु नाम देता मुझे चंगाई -2
बदले में मैं क्या अर्पित करू?
मेरी सेहत है तेरी, मेरे प्रभु -2
3. वचनों में सुना रक्षा समाचार
तेरे मीठे स्वर ने दिया है उद्धार -2
बदले में मैं क्या अर्पित करू?
जाऊंगा देश में लेके वचन प्रभु -2
4. सृष्टि में देखा तेरा हस्थकार्य को
सिरजनहारा के उत्तम ज्ञान को -2
बदले में मैं क्या अर्पित करू?
धन्यवाद से आराधना तेरी प्रभु -2
5. तेरा शरीर दिया तू ने हमको
तेरा लहू बचा लिया हमको -2
बदले में मैं क्या अर्पित करू?
मेरा जीवन समर्पित हैं, प्रभु -2