हिन्दी
को. क्रूस के पास तुम आ जाओ,
आकर देखो येशु को, अभी आ जाओ
1. कौन है क्रूस पर टंगा हुआ,
कौन है दुख से भरा हुआ
क्या तुमने सोचा है कभी,
ताकते देखते सोचो अभी
2. कलवरी पहाड और देख जरा,
देख यह मनुष्य जो है खडा
उठाया पाप का बोझ सारा,
मुक्तिदाता येशु प्यारा
3. कांटो का ताज वह पहन लिया,
हाथ पाव में कीले ठोक लिये
पापों के वासते यह सहा,
अपना पवित्र लहू बहा
4. पापी जन तुम दौडकर आओ,
येशु पर विष्वास तुम लाओ
छोड दो पापी हदय को,
जगह दे दो प्रभु को