हिन्दी
कुछ भी नहीं कुछ भी नहीं
येशु बिना मैं कुछ भी नहीं
मैं जो भी हूं येशु मसीहा
तेरे ही कारण हूँ
दुःख दर्द मेरे आँसू सारे
येशु ने ले लिए
शांति और आनंद खुशियों सा जीवन
बदले में दे दिए
दिल की धड़कन येशु ही है
येशु बिना मैं कुछ भी नहीं
हिम्मत दौलत ताकत शोहरत
ये ना मेरे काम आए
ये दुनिया के सपने सब दोस्त अपने
सबसे निराशा है पाई
येशु ही सच्चा साथी मेरा
येशु बिना मैं कुछ भी नही